View this post on Instagram
क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 13) के लिए रजिस्ट्रेशन चालू हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रजिस्ट्रेशन के लिए सातवां सवाल पूछा है। सवाल है कि इनमें से किस राज्य में लगातार 'रावत' उपनाम वाले मुख्यमंत्रियों ने कार्यभार संभाला है? ऑप्शन हैं- A. उत्तराखंड, B. हरियाणा, C. हिमाचल प्रदेश, D. झारखंड। इसका सही जवाब ए. उत्तराखंड। अब आपको अपना जवाब कैसे देना है? पूरा प्रोसेस जानने जानने के लिए वीडियो देखिए और फटाक से जवाब भेज दीजिए। क्या पता कि आने वाले दिनों में आप अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठे हों, देखिए वीडियो...