View this post on Instagram
टीवी के मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और शो के सदाबहार होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रोज एक नया सवाल पूछते हैं। अमिताभ ने केबीसी 13 (KBC 13) में रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरा सवाल पूछा है। सवाल है, 'राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की प्रजातियां हैं?' इसके विकल्प हैं- A. बेल, B. सूरजमुखी, C. तुलसी, D. मेहंदी। इसका सही जवाब ऑप्शन सी यानी तुलसी है। ...तो बस जल्दी से वीडियो देखिए और बताए गए तरीके के मुताबिक अपना जवाब भेज दीजिए। अगर किस्मत ने जोर खाया तो आप भी केबीसी 13 की हॉट सीट पर बैठ सकते हैं। देखिए तीसरा सवाल...
Subscribe Now
Enroll for our free updates