Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपना जन्मदिन खास अंदाज से मनाया है। एक्ट्रेस ने एक NGO में बच्चों के साथ मिलकर अपना बर्थेडे सेलिब्रेट किया। देखें वीडियो।
Shivangi Joshi Birthday: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में फेमस हुईं नायरा यानी शिवांगी जोशी आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस समेत कई सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शिवांगी ने 2013 में 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पहले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस इस रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। खैर, शिवांगी जोशी ने अपने बर्थेडे को खास अंदाज में मनाया है। एक्ट्रेस ने एक NGO जाकर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। इस दौरान बच्चों ने एक्ट्रेस को कई तोहफे दिए। इस दौरान शिवांगी जोशी ने मीडिया से बातचीत भी की थी। इस वीडियो में देखें क्या कहा शिवांगी जोशी ने मीडिया से बातचीत में।