videos

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों से खेलती नजर आएंगी शिवांगी जोशी, अपने डर को लेकर कही ये बात

शिवांगी इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एक्ट्रेस जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी के 12' में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। इससे पहले शिवांगी ने मीडिया से बातचीत की हैं। देखें वीडियो।

Satakshi Singh   |    May 28, 2022 8:11 PM IST
 

Shivangi Joshi in Khatron Ke Khiladi 12: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी के 12' में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। हाल ही में शिवांगी जोशी ने खतरों के खिलाड़ी 12 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी एक्साइटमेंट शेयर की और बताया कि वह इस शो के लिए खुद को कैसे तैयार कर रही हैं। शिवांगी जोशी के साथ-साथ फैंस भी उन्हें नए अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। इस वीडियो में शिवांगी जोशी ने मीडिया से बातचीत में क्या कहा।