Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
खतरों के खिलाड़ी फिर एक बार अपने नए सीज़न के साथ वापस आ गया है। फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी ...
खतरों के खिलाड़ी फिर एक बार अपने नए सीज़न के साथ वापस आ गया है। फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का सीज़न 14 हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे आएगा। मैकर्स द्वारा रिलीज़ प्रोमो को देखकर ऑडिएंस उनके पसंदीदा कंटेस्टैंट को स्टंट परफॉर्म करते हुए देखने के लिए बेहत उत्सुक है। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एक्टर करणवीर मेहरा ने इस सीज़न के इनसाइट शेयर किए। एक्टर करणवीर मेहरा ने इंटरव्यू के दौरान बताया की किस तरह वह रोहित शेट्टी को अपने बड़े भाई समझते है और किस तरह उन्होंने हर मुश्किल स्टंट परफॉर्म करने के लिए उन्हें हमेशा स्पोर्ट किया है। करणवीर मेहरा ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में 'रिमिक्स' से किया था। करणवीर मेहरा कई बॉलीवुड मूवीज जैसे- 'रागिनी एमएमएस 2', 'मेरे डेड की मारुति' और कई ऐसी ही फिल्मों में नज़र आए हैं। इंटरव्यू में करणवीर से जब असीम रियाज़ के बारे में पूछा गया, तो करणवीर मेहरा इस टॉपिक को अवॉइड करते हुए नज़र आए। रिसेंटली रिलीज़ हुए प्रोमो से शो में बहुत फन और ड्रामा देखने को मिलेगा। ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए बने रहे बॉलीवुड लाइफ के साथ।
Enroll for our free updates