Kiara Advani Birthday: जानें कियारा आडवाणी का चाइल्ड मॉडल से लेकर बॉलीवुड दीवा बनने तक का सफर

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बेहतरीन एक्टिंग और किरदारों के लिए ऑडिएंस के बीच बहुत फेमस हैं। उनका जन्म ...

By: Video Desk  |  Published: July 31, 2024 10:55 AM IST

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बेहतरीन एक्टिंग और किरदारों के लिए ऑडिएंस के बीच बहुत फेमस हैं। उनका जन्म 31 जुलाई 1991 को लखनऊ में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी बैचलर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री मुंबई के जय हिंद कॉलेज से प्राप्त करने के बाद अपनी एक्टिंग जर्नी की शुरुआत की। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की रिलीज़ के बाद उन्होंने अपना नाम आलिया आडवाणी से बदलकर कियारा आडवाणी कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने बताया कि उन्होंने बचपन में भी एड में काम किया हुआ है और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनकी रोल मॉडल हैं।अपनी पहली फिल्म 'फुगली' (2014) के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दो साल बाद ' एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली। उनके एक्टिंग करियर को ब्रेकथ्रू करण जौहर की नेटफ्लिक्स फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' से मिला और देखते ही देखते उन्होंने 2018 में तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया। साल 2019 में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'कबीर सिंह' उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और इसके बाद अभिनेत्री ने हिट फिल्में जैसे - गुड न्यूज़, लक्ष्मी, गिल्टी, इंदू की जवानी और शेरशाह की, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस भी मिला।साल 2023 में अभिनेत्री ने आखिरकार अपने ट्रेडिशनल हिंदू सेरेमनी में फ़मोउस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से जैसलमेर में शादी कर ली। अपनी पहली फ्लॉप फिल्म से लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक का उनका सफर बेहद दिलचस्प था। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।

TRENDING NOW