Kill Screening: जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने करण जौहर की फिल्म की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद, दिखा कपूर सिस्टर्स का बोलबाला

करण जौहर की फिल्म किल बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीती रात मुंबई में फिल्म ...

By: Video Desk  |  Published: July 4, 2024 4:55 PM IST

करण जौहर की फिल्म किल बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीती रात मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे स्पॉट हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर रेड ब्लेजर ड्रेस में स्पॉट हुईं हैं जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। जाह्नवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर को भी उसी इवेंट में स्पॉट किया गया है। खुशी कपूर भी एक स्लीक रेड ड्रेस में बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी के साथ अपना सोफिस्टिकेटेड लुक को पूरा किया। इवेंट पर यूं तो काफी स्टार्स स्पॉट हुए थे पर लोगों की निगाहें कपूर सिस्टर्स पर टिक गई। दोनों ही एक्ट्रेस को लोग उनकी एक्टिंग के अलावा उनके बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानते हैं। दोनों को अक्सर इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है और हर बार वो अपने लुक के चलते चर्चों में आ जाती हैं। आपको बताते चलें की 'किल' मूवी को डायरेक्टर निखिल नागेश भट और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है |

TRENDING NOW