Also Read
View this post on Instagram
Kim Kardashian Video Viral: हॉलीवुड एक्टर किम कार्दशियन (Kim Kardashian) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए एक्ट्रेस काफी ट्रोल हो गई हैं। दरअसल रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian Video) हाल ही में मिलान फैशन वीक का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर का स्पार्कलिंग बॉडीकॉन गाउन पहना हुआ था। यूं तो एक्ट्रेस इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन इस बॉडीकॉन ड्रेस को पहनकर उनकी हालत खस्ता हो गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि किम सही तरह से सीढ़ियों पर नहीं चल रही हैं। हाई हील्स पहनने के बावजूद वीडियो में किम को सीढ़ियों पर कूद-कूदकर चलना पड़ रहा है। बता दें कि किम ने वीडियो को खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। लेकिन अब इस वीडियो को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।