videos

शादी करने के बाद लाइगर एक्टर विजय देवरकोंडा करेंगे ये काम, एक्टर ने रश्मिका को बताया 'अच्छा दोस्त'

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर आए थे, इस दौरान उन्होंने रश्मिका मंदाना को लेकर भी कई बातें बोली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो।

Satakshi Singh   |    July 30, 2022 3:36 PM IST
 

साउथ के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग का डंका हर जगह बज रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो लोगों को ये भी लगता है कि दोनो एक दसरे को डेट कर रहे हैं, और इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार फैन काफी समय से से कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर आए थे। जहां दोनों ने खूब धमाल मचाया था। इस शो पर विजय देवरकोंडा ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने रश्मिका मंदाना को लेकर भी कई बातें बोली है। इस वीडियो में देखें विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के बारे में क्या कहा।