Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और आज "हाइफ़न" जैसे स्किनकेयर ब्रांड की वह ...
एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और आज "हाइफ़न" जैसे स्किनकेयर ब्रांड की वह को-फाउंडर हैं।एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की लीडिंग सेलिब्रिटीज में गिनी जाती हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। कृति सेनॉन नई दिल्ली से हैं और उन्होंने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मॉडलिंग से शुरुआत की थी। मॉडलिंग के चलते ही 2014 में उन्हें अपनी पहली तेलुगू फिल्म "नेनोक्कडीने" सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मिली थी। उसी साल उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू डायरेक्टर सब्बीर खान की फिल्म "हीरोपंती" से किया था जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यूटांट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।अपने सिल्वर स्क्रीन के डेब्यू से पहले उन्होंने कई टेलीविजन कमर्शियल जैसे क्लोज़अप, विवेल, सैमसंग, बाटा, अमूल में काम किया है। 2015 में उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म "दिलवाले", जो उनकी बॉलीवुड की दूसरी फिल्म भी थी। "मिमी" (2021) जो उनके करियर के लिए ब्रेकथ्रू साबित हुई, उसके लिए उन्हें उनके लिए कई अवार्ड्स भी मिले हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों जैसे "राब्ता", "बरेली की बर्फी", "लुका चुप्पी", "हाउसफुल 4", "पानीपत", "आदिपुरुष" जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया है। कृति सेनन की पूरी एक्टिंग जर्नी जानने के लिए देखें पूरा वीडियो और बने रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।
Enroll for our free updates