videos

पायल रोहतगी जल्द बनेंगी संग्राम सिंह की दुल्हनिया, इस दिन बजेगी शहनाई

संग्राम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं, हम 12 सालों से साथ हैं और अब हमारे इस रिश्ते को आगे ले जाने और शादी करने का समय आ गया है। हमारा परिवार भी बहुत लंबे समय से चाह रहा था कि हम शादी कर लें'।

Satakshi Singh   |    May 22, 2022 5:06 PM IST
 

कंगना रनौत के जरिए होस्ट किया जाने वाला शो लॉकअप फेम पायल रोहतगी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हेडलाइंस में हैं। पायल रोहतगी और बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले है। दोनों की शादी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पायल और संग्राम की शादी बहुत सिम्पल होगी। कपल का प्री-वेडिंग शूट भी हो चुका है। दोनों 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते है। खास बात तो ये है कि उस दिन संग्राम सिंह का बर्थडे भी है। संग्राम सिंह ने मीडिया से बातचीत कर अपनी शादी की बात पक्की की है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।