Sign In

videos

Lock Upp Winner: मुनव्वर फारूकी ने लॉकअप के पहले सीजन को किया अपने नाम, ट्रॉफी के साथ मिली ये प्राइज मनी

कंटेस्टेंट पायल और अंजलि अरोड़ा को पीछे छोड़, मुनव्वर फारूकी ने जीती शो लॉकअप की ट्रॉफी। मुनव्वर को ट्रॉफी के साथ साथ कैश प्राइज, एक कार और विदेश की एक ट्रिप का भी मिलेगा मौका। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।

Satakshi Singh   |    May 8, 2022 6:30 AM IST
 Follow Us 

कंगना रनौत का शो लॉकअप खत्म हो चुका है। साथ ही इस पहले सीजन का पहला विनर भी मिल चुका है। सबसे अधिक वोट पाकार लोगों के चहीते मुनव्वर फारूकी ने ट्रॉफी जीत ली है। महज ट्रॉफी ही नहीं मुनव्वर को 20 लाख के कैश प्राइज के साथ साथ और भी कई इनाम मिले हैं। शो में शुरुआत से ही मुनव्वर को जनता का प्यार मिलता रहा है, मुनव्वर लॉकअप के सबसे ज्यादा हेडलाइंस में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक थे। कंटेस्टेंट अंजलि अरोरा के साथ अपनी दोस्ती के चलते भी मुनव्वर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फाइनली मुनव्वर, कंटेस्टेंट पायल और अंजलि को पीछे छोड़ शो की ट्रॉफी पर अपने नाम कर चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।