videos

Main Chala Out Now: गाने में दिखी Salman Khan और Pragya Jaiswal की क्यूट केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Salman Khan's Main Chala Song Released: सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल का गाना 'मैं चला' यूट्यूब रिलीज होते ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Lalit Chaudhary   |    January 22, 2022 1:27 PM IST
 

Salman Khan's Main Chala Song Released: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'मैं चला' (Main Chala Song) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गान में सलमान खान के साथ प्रज्ञा जायसवाल नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। सलमान और प्रज्ञा के इस गाने को यूलिया वंतूर और गुरू रंधावा ने मिलकर अपनी आवाज दी है। गाने के बीच-बीच में ये दोनों भी दिखाई दे रहे हैं। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और उन्होंने ही इसे कंपोज भी किया है। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वैसे आपको ये गाना कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...