मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने एक दूसरे को 4 सालों तक डेट किया है। अब कपल से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द शादी करने वाले हैं।
Arjun Kapoor will marry Malaika Arora: बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तक छाई हुई है। अब एक और कपल के बारे में ये खबर आ रही हैं कि वे शादी करने वाले है जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों एक दूसरे को करीब 4 चारों से डेट कर रहे हैं। गौर करने वाली बात तो ये है कि कपल ने अपने रिश्ते को जग जाहिर कर दिया है। अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की कौशल की तरह ही दोनों अपनी शादी सीक्रेट तरीके से करने वाले हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।