ममता बनर्जी ने पुष्प अर्पित कर केके को दी श्रद्धांजलि, सिंगर की पत्नी का हुआ रो-रोकर हुआ बुरा हाल

केके की मौत के बाद से ही पूरे देश में शोक का माहौल है। बीते दिन पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं।

WrittenBy
By: Satakshi Singh | Published: June 2, 2022 6:00 AM IST

Mamata Banerjee pays tribute to KK : फिल्मी दुनिया से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रहे हैं। मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में एक कंसर्ट के दौरान निधन हो गया है। सिंगर को परफॉर्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टर्स ने केके को मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केके का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है। अब केके के निधन पर फैंस समेत बॉलीवुड के कई सितारे शोक जताते नजर रहे है। बता दें कि बीते दिन मशहूर गायक केके को पश्चिम बंगाल सरकार ने बंदूक की सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गायक को श्रद्धांजलि दी और उनकी मौत पर शोक भी जताया। केके का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए रवींद्र सदन में रखा गया था,जहां केके की पत्नी और परिवार के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो। Written By Kumar Sarash