बॉलीवुड में दो कलाकारों के बीच ब्रेक-अप या दूरियां आ जाना आम बात है। यहां काम करते-करते जैसे कलाकार एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं, वैसे ही प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद वो दूर भी हो जाते हैं। इंडस्ट्री की ऐसी ही जोड़ियां में से एक रही है सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी...। जिस समय टीवी पर 'पवित्र रिश्ता' नाम का शो आता था, उस सम इन दोनों की काफी चर्चायें होती थीं। बताया जाता था कि दोनों शादी करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन थोड़े समय के बाद दोनों अलग हो गए। साल 2019 में ये 5 फिल्में लेकर आएंगे 'केदारनाथ' स्टार सुशांत सिंह राजपूत, देखें पूरी लिस्ट ब्रेक-अप के बाद जहां सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर ली, वहीं अंकिता कुछ दिनों के लिए लाइम लाइट से दूर हो गई। इसके बाद अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका साइन' की, जिससे उनका फर्स्ट लुक हाल में ही रिलीज हुआ है। जैसे सभी लोग सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे के लुक की तारीफ कर रहे थे, वैसे ही उनके एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत ने भी उनकी इस्टाग्राम पर तारीफ कर डाली। इसके बाद माना जा रहा है थि अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा बढ़ाए गए दोस्ती का हाथ स्वीकार कर लेंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं है। बीती रात स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में पहुंची अंकिता लोखंडे से जब मीडिया ने सुशांत सिंह राजपूत के कमेंट पर सवाल किया तो उन्होंने उस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। यहां तक कि अंकिता लोखंडे माइक छोड़कर फंक्शन अटेंड करने निकल गई। देखिए अंकिता लोखंडे का वीडियो: देखिए सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो: अंकिता ने कहीं ना कहीं बता दिया है कि उन्हें अब सुशांत सिंह राजपूत से किसी प्रकार की दोस्ती नहीं रखनी है। पर्सनल स्तर पर दोनों का रिश्ता काफी समय पहले ही खत्म हो चुका है और पर्सनल स्तर पर वो कोई रिश्ता शुरू करना नहीं चाहती हैं। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ को धूल चटा सुशांत सिंह राजपूत की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘केदारनाथ’, देखें पूरी लिस्ट वैसे आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने अवॉर्ड फंक्शन में बताया है कि जो कमेंट उन्होंने अंकिता के लुक पर किया था वो उनके दिल से आया था। हालांकि अंकिता ने जिस तरह के उनकी दोस्ती को ठुकराया है, उसके बाद उनका दिल टूटना लाजमी है। वैसे आपके अनुसार अंकिता लोखंडे ने ठीक फैसला किया है, या गलत, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...