Sign In

videos

जान्हवी कपूर को आईं अपनी मां श्री देवी की याद , संजय दत्त के बॉलीवुड में हुए 41 साल

मनोरंजन जगत की दो खबरें आज सुर्खियों में छाई हुई है। पहली खबर ये है कि मदर्स डे के मौके पर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने याद किया, वहीं दूसरी खबर ये है कि संजय दत्त के बॉलीवुड इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो गए हैं। देखें वीडियो

Satakshi Singh   |    May 9, 2022 8:15 PM IST
 Follow Us 

एंटरटेनमेंट जगत की दो खबरें आज सुर्खियों में छाई हुई है। पहली खबर ये है कि बीते दिन मदर्स डे के मौके पर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपनी मां के साथ की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया है। दूसरी खबर ये है कि संजय दत्त के बॉलीवुड इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर ने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से डेब्यू किया था। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को उन्हें स्पोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है। हाल ही में संजय दत्त केजीएफ 2 में नजर आए थे। फैंस ने उनके किरदार को खूब पसंद किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।