Sign In

videos

Muski Maar Ke Je Bolela Karejau Song: काजल राघवानी संग नैन मटक्का करते दिखे खेसारी लाल यादव, Video हुआ वायरल

Muski Maar Ke Je Bolela Karejau Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी पर फिल्माए गए इस गाने को यूट्यूब पर 21,099,589 व्यूज मिल चुके हैं।

Lalit Chaudhary   |    June 2, 2020 5:18 PM IST
 Follow Us 

Muski Maar Ke Je Bolela Karejau Song: भोजपुरी फिल्मों के गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों के गानों के बाद इन पर भी करोड़ों की तादात में व्यूज देखने को मिल रहे हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'मैं शेहरा बांध के आऊंगा' का 'मुस्की मार के जे बोलेला करेजवु' गाना दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी और काजल एक-दूसरे के साथ नैन मटक्का करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी पर फिल्माया गया है यह गाना आपको जरुर पसंद आएगा।