nach baliye 9: तूफानी डांस रिहर्सल करते करते ही पति संग रोमांस कर रही हैं Anita Hassanandani, देखें वीडियो

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और रोहित रेड्डी का जो कि अपने डांस से सबको कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। ऐसा हम नहीं बोल रहे हैं, बल्कि इन कपल के सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की गई वीडियोज इस बात का सबूत है जिसमें दोनों रोमांस करते करते जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: July 23, 2019 3:37 PM IST

नच बलिए सीजन 9 (nach baliye 9) टीवी पर दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही अब शो में हिस्सा लेने वाली जोड़ियों पर से भी पर्दा हट चुका है। ऐसे में अब हर हफ्ते ये जोड़ियां दर्शकों और जजेस का मनोरंजन करने के लिए दिन रात एक करने में लगे हैं। इन जोड़ियों में से नाम है अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और रोहित रेड्डी का जो कि अपने डांस से सबको कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। ऐसा हम नहीं बोल रहे हैं, बल्कि इन कपल के सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की गई वीडियोज इस बात का सबूत है जिसमें दोनों जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में अनीता (Anita Hassanandani) ने एक वीड़ियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनके पति कठिन स्टेप्स को बखूबी से करने के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। वही अनीता की दूसरी वीडियो में वह अपन पति के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं।

(इसे भी पढ़े- Nach Baliye 9: Anita Hassanandani को सबसे ज्यादा फीस मिलने से चिड़ी Shraddha Arya, तो नागिन ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

वीडियो में अनीता अपने पति के साथ पहले तो कसरत करती दिख रही हैं जिसके बाद वह अपने डांस की रिहर्सल करती दिख रही हैं। कठिन से कठिन पोज देने में भी अनीता घबरा नहीं रही हैं। इसी बीच वह अपने पति के साथ रोमांस करने का भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं।

(इसे भी पढ़े- Exclusive! Nach Baliye 9 के बाद बेबी प्लानिंग करेंगी Anita Hassanandani, घर आएगा नन्हा मेहमान)

रिहर्सल के दौरान अनीता कभी तो अपने पति के लगे लगते दिख रही हैं तो कभी उनको किस करते दिख रही हैं। अब यह तो होगा ही, इन दोनों कपल्स के बीच में प्यार है ही इतना...। तभी तो दोनों लव बर्ड्स प्यार जताने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं।

देखें वीडियो-

अनीता (Anita Hassanandani) की इस वीडियो पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भी कमेंट किया है। एकता कपूर ने इन वीडियो पर लिखा है, वाह क्या जोड़ी है। वही करणवीर वोहरा ने भी कमेंट करके अनीता को तूफान बता दिया जिसके आगे को कोई भी कंटेस्टेंट नहीं टिक पाएगा। बहरहाल, आपको अनीता का रोमांटिक नच का वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...