videos

बहू आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर नीतू कपूर ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'अब शमशेरा आएगा...'

Neetu Kapoor Reaction on Alia Bhatt's Pregnancy: रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट की प्रेग्नेंट होने की खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है।

Lalit Chaudhary   |    June 27, 2022 12:48 PM IST
 

Neetu Kapoor Reaction on Alia Bhatt's Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर जल्द पेरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट की है। आलिया भट्ट ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'हमारा बच्चा जल्द आ रहा है।' आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया चारोंओर बुरी तरह फैल गई है। ऐसे में अब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी बहू आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। जब कैमरामैन ने नीतू कपूर को आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर बधाई दी, तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी शमशेरा। यहां देखिए वीडियो...