Sign In

videos

कार्तिक आर्यन में दिखीं सुशांत सिंह की झलक, इस वजह से हो रही एक्टर की जमकर तारीफ, देखें वीडियो

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भुल भुलैया 2 का जोरों शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग कार्तिक आर्यन की तुलना सुशांत सिंह से कर रहे हैं। देखें वीडियो।

Pratibha Katariya   |    May 9, 2022 2:45 PM IST
 Follow Us 

Fans Compare Kartik Aryan with Sushant Singh: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भुल भुलैया 2' की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। ये मूवी 20 मई को थियेटर्स में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों सितारे इस फिल्म का जोरो शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स कार्तिक आर्यन की तुलना दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह से कर रहे हैं। वीडियो में कार्तिक आर्यन एक जेंटलमैन की तरह कियारा आडवाणी की मदद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखें किस वजह से लोग कार्तिक आर्यन की तुलना सुशांत सिंह से कर रहे हैं।