'बिग बॉस' फेम निक्की तंबोली इन दिनों अपने अपकमिंग सॉन्ग को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है, जिसमें वो बेहद हसीन लग रही है।
Nikki Tamboli Bold Avtar : 'बिग बॉस' फेम निक्की तंबोली और शाहिर शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम को अपडेट करते हुए अपने अपकमिंग सॉन्ग का पोस्टर शेयर किया है, जिसे देख फैंस का बज हाई हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस शाहिर शेख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसी बीच निक्की को पैपराजी ने स्पॉट किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक्की टाइट ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस कैमरे के सामने पोज भी देती नजर आ रही है। फैंस निक्की का ये अंदाज देख खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस वीडियो में देखें निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार।
Written by Kumar Sarash