अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें जिसमें नोरा फतेही और शाहिद कपूर हाय गर्मी सॉन्ग पर थिरकते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो।
IIFA 2022 : अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 (IIFA) के लिए बॉलीवुड के सितारे अबू धाबी पहुंचने लगे हैं। खास बात तो ये है कि कोरोना के बाद पहली बार इस अवॉर्ड शो को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। बीते दिनों कई सितारों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस अवॉर्ड शो की शुरूआत हो गई। बीती रात आईफा 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सलमान खान से लेकर रितेश देशमुख तक शामिल हुए। अब इस अवॉर्ड शो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा फतेही और शाहिद कपूर 'हाय गर्मी' सॉन्ग पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नोरा फतेही ने ऐसी कमरिया मटकाई है कि फैंस के पसीने छूट गए हैं। फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।
Written by Kumar Sarash