videos

Jr NTR Birthday: विदेश में भी जूनियर एनटीआर का चलता है सिक्का, एक्टर की इस फिल्म ने जापान में मचाया था धमाल

Jr NTR Birthday Special: साउथ के जाने माने एक्टर जूनियर एनटीआर आज अपना बर्थडे धूमधाम से मना रहे हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि जूनियर एनटीआर की एक फिल्म ऐसी है जो जापान में जापानी भाषा में भी रिलीज हुई थी।

Satakshi Singh   |    May 20, 2022 12:54 PM IST
 

Jr NTR: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 39 वां बर्थडे मना रहे हैं। फैंस समेत कई सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। एक्टर ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। जूनियर एनटीआर साउथ के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं लेकिन वह अपने सिंपल नेचर से सबका दिल जीत लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर का लकी नंबर 9 है। खैर, हाल ही में जूनियर एनटीआर की मूवी RRR रिलीज हुई है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है।क्या आपको पता है जूनियर एनटीआर की एक मूवी जापानी भाषा में भी डब हो चुकी है, जूनियर एनटीआर भारत के वो दूसरे एक्टर हैं, जिनकी मूवी जापानी भाषा में डब हो चुकी है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में जूनियर एनटीआर के करोड़ो फैंस है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।