Sign In

videos

Jim Carrey हैं Will Smith से हैं परेशान, हॉलीवुड के दर्शकों से भी जताई नाराजगी

कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर पुरस्कार समारोह में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। जानें हॉलीवुड स्टार जिम कैरी ने क्यों जताई नाराज़गी ऑस्कर दर्शकों पर |

Pratibha Katariya   |    March 31, 2022 11:45 AM IST
 Follow Us 

Jim Carrey angry with Oscar audience and Will Smith: हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ था। ऑस्कर 2022 को काफी बातों के लिए याद रखा जाएगा। लेकिन इस बात के लिए सबसे ज्यादा जाना जाएगा कि विल स्मिथ ने कैसे मंच पर आकर और जैडा-पिंकेट स्मिथ के गंजे सिर के बारे में मजाक करने के लिए कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। कई लोगों को लगता है कि किंग रिचर्ड अभिनेता ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपनी पत्नी की किसी भी कीमत पर मजाक बर्दाश्त नहीं कर सके। हॉलीवुड स्टार जिम कैरी विल स्मिथ से परेशान हैं और हॉलीवुड के दर्शकों पर नाराज़ हैं जिसने उन्हें किंग रिचर्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में घोषित किए जाने पर स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस वीडियो में जानते हैं पूरा मामला।