Panchayat 3: डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने दिया चौथे और 5वें सीजन का हिंट, नीना गुप्ता ने भी कही ये बात

Deepak Kumar Mishra on Panchayat 3 and much more: पंचायत सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए बताया है कि पंचायत के कई और सीजन रिलीज होंगे।

By: Garima Singh  |  Published: May 23, 2024 3:50 PM IST

अमेजॉन प्राइम के मच-अवेटेड अपकमिंग वेब सीरीज पंचायत 3 के रिलीज की उल्टी गिनती अब शुरु हो चुकी है। 28 मई 2024 को ये वेब सीरीज रिलीज कर दी जाएगी। इस बीच वेब सीरीज से जुड़े कलाकार और डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा लगातार प्रमोशन में जुटे हुए है। हाल ही में बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए दीपक ने इस सीरीज से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां साझा की। इसी के साथ उन्होंने बातों बातों में हिंट दे डाला कि पंचायत फ्रेंचाइजी 3 सीजन तक ही सीमित नहीं रहने वाला है। दीपक का कहना है कि उन्होंने पंचायत के पहले सीजन के दौरान ही सोच लिया था कि इसके 5-6 सीजन तो वह बनाकर ही रहेंगे। इसी के साथ नीना गुप्ता भी इस बात पर रिएक्ट करती नजर आईं। बता दें कि पंचायत 3 में जितेन्द्रा कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और चंदन रॉय ने अहम रोल अदा किया है। फिलहाल तो आप पंचायत 3 से बाकी अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।