videos

गैंग ऑफ वासेपुर एक्टर पंकज त्रिपाठी क्यों रात में करते थे होटल में काम ?

गैंग ऑफ वासेपुर एक्टर पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड का जाना माना नाम है, पर क्या आपको पता है की वो एक समय पर होटल में काम किया करते थे ? 2004 में अपने करियर की शुरुवात करने वाले एक्टर की स्ट्रगल आपको हैरान कर देगी।

Satakshi Singh   |    September 5, 2022 12:39 PM IST
 

Pankaj Tripathi: गैंग ऑफ वासेपुर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को आज कौन नहीं जानता, पर एक ऐसा समय भी था जब पंकज त्रिपाठी का नाम तक लोगो को पता नहीं था और मुंबई में अपनी एक जगह बनाने के लिए उन्हे करनी पड़ी थी काफ़ी मेहनत। इस वीडियो में हम आपको उनके संघर्ष से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में एक गांव में हुआ था। अभिनेता को बचपन से ही अभिनय का शौक था, और यही वजह थी की वो गाव में होने वाले नाटकों में लड़की का किरदार निभाया करते थे और लोग उनके बहुत पसंद भी करते थे। खैर उनके फिल्म में आने तक का सफर इतना आसान नहीं था। अभिनेता ने पढाई के साथ साथ खेती भी करी और होटल में काम भी किया। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।