videos

Parineeti and Raghav Wedding: Manish Malhotra ने किया है एक्ट्रेस का लहंगा तैयार, कुछ ऐसा है शादी का जोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा की शादी का लोगो को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। खैर उससे कही ज्यादा लोग एक्ट्रेस के शादी के ऑउटफिट को देखने के लिए उत्सुक है। आपको बता दें कुछ ऐसा होगा एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा।

Video Desk   |    September 22, 2023 5:35 PM IST
 

Raghav- Parineeti Wedding Video: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर को अपनी भव्य शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके प्रशंसक उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति शादी में मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत आउटफिट पहनेंगी। वह हल्के रंग का लहंगाऔर क्लासिक ज्वेलरी पहनेंगी। परिणीति और मनीष लंबे समय से दोस्त हैं, इसलिए वह उनकी शैली को अच्छी तरह से जानते हैं। रिपोर्ट्स की मनाए तो परिणीति हमेशा से स्पष्ट थीं कि वह मनीष मल्होत्रा ( Designer Manish) की दुल्हन बनेंगी। शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में उदयपुर में होगी और रस्में 23 सितंबर से शुरू होंगी। हाल ही में कपल उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।