videos

Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में Katrina-Deepika को चटाई धूल, बनीं No.1

Priyanka beats all-stars in the Instagram game: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता का डंका देश-विदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर भी बजने लगा है। देसी गर्ल ने फॉलोवर्स के मामले में बाकी सभी स्टार्स को पीछे कर दिया है।

Satakshi Singh   |    January 5, 2022 1:38 PM IST
 

Priyanka beats all-stars in the Instagram game: सोशल मीडिया के जमाने में किसी भी स्टार की लोकप्रियता का आंकलन इससे लगाया जाता है कि उसके ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर्स हैं। जिस स्टार के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स होते हैं, वो उतना बड़ा स्टार होता है। बॉलीवुड फिल्म स्टार्स यह बात अच्छी तरह से समझते हैं, इसीलिए वो दिन रात सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इससे उनके फॉलोवर्स में इजाफा होता है। अगर बात करें बॉलीवुड के मोस्ट फॉलोड सेलेब्स की तो इस मामले में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बाकी सबको मात दे दी है। बरेली जैसे छोटे से शहर से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी साथी अदाकारा कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण इस रेस में उनके सामने पानी मांगती दिख रही हैं।