एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राजपाल यादव, फैंस का जीता दिल [Watch Video]

बतौर कॉमेडियन उन्हें फिल्मफेयर और स्क्रीन अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जा चुका है. फिल्मों से इतर ...

WrittenBy
By: Video Desk | Published: February 6, 2024 5:06 PM IST

बतौर कॉमेडियन उन्हें फिल्मफेयर और स्क्रीन अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जा चुका है. फिल्मों से इतर उन्होंने उत्तर प्रदेश की सर्व संभव पार्टी की स्थापना भी की है. राजपाल यादव ने दूरदर्शन के टेलीविजन धारावाहिक 'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' में नायक के रूप में अभिनय की शुरुआत की, स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद राजपाल यादव ने रोजी-रोटी कमाने के लिए आर्डनेंस क्‍लॉथ फैक्ट्री में टेलरिंग से अप्रेंटिस का कोर्स किया। परिवार की जरूरतों और दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने टेलर अप्रेंटिस का काम किया। पर मन में कहीं न कहीं ऐक्टर बनने की ख्वाहिश थी। इसी ख्वाहिश के चलते राजपाल यादव ने थिएटर की दुनिया में आ गए। उन्होंने लखनऊ की भारतेंदु नाट्य अकेडमी और दिल्ली के नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर व ऐक्टिंग के गुर सीखे।