जैकी भगनानी के नाम का सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं रकुल प्रीत सिंह, पैप्स को दिया ये तोहफा
जैकी भगनानी के नाम का सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं रकुल प्रीत सिंह, पैप्स को दिया ये तोहफा
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल दोनों ने एक दूसरे ...
By: Video Desk | Published: February 23, 2024 6:48 PM IST
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद फाइनली शादी कर ली है। दोनों ने गोवा में 21 फ़रवरी को शादी कर ली है। कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी मौजूद थे। हाल ही में दोनों को मुम्बई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कपल मीडिया को गिफ़्ट देते भी नज़रआए हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सूट में बेहद ख़ूबसूरत लग रही थी।इतना ही नहीं जैकी भगनानी भी काफ़ी स्मार्ट लग रहे थे। आपको बताते चलें दोनों की शादी की वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रही है। इतना ही नहीं रकुल प्रीत सिंह के वेडिंग लुक ने भी ख़ूब सुर्खियां बटोरीहै। बॉलीवुड की कई ब्राइड्स की तरह रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी शादी के लिए पेस्टल कलर चूज किया था। अधिक जानकारी के लिए विडियो ज़रूर देखें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy