Sign In

videos

न्यूड फोटोशूट के बाद इस मशहूर डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करते नजर आए रणवीर सिंह, दीपिका ने भी दिखाया टशन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 के लिए रणवीर और दीपिका ने रैंप वॉक किया। कपल का रॉयल वॉक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। देखें वीडियो।

Satakshi Singh   |    July 30, 2022 10:31 PM IST
 Follow Us 

Ranveer Sngh ramp walk: बॉलीवुड के पावर कपर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। फैंस भी रणवीर और दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद रणवीर सिंह को खूब ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं इस फोटोशूट की वजह से रणवीर सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया है। इसी बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हाल ही में एक फैशन शो में स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीते दिन मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। बताते चलें कि इस शो का आयोजन मिजवान के 10 साल पूरे होने के मौके पर किया गया। इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खूब धमाल मचाया है। इस इवेंट में दोनों का अंदाज देखने लायक था। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।