रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार आज यानी 13 मई को थियेटर्स में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म देखकर निकल रहे लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देखें वीडियो।
'Jayeshbhai Jordaar' Public Response: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' आज यानी 13 मई को रिलीज हो गई है। बता दें कि इस फिल्म को देशभर में करीब 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म में रणवीर ने जयेशभाई जोरदार का किरदार निभाया है और उनकी पत्नी बनी है शालिनी पांडे। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज देखने को मिल रहा है। तो वहीं फिल्म देखकर निकल रहे लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कई लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही हैं तो वहीं कई लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के बाद मिलाजुला रिएक्शन दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।