शिवांगी जोशी ने बॉस लेडी लुक में ढाया कहर, रकुल प्रीत सिंह समेत ये स्टार्स भी हुए स्पॉट

हाल ही में एक ग्लैमरस इवेंट के दौरान कई फेमस सेलिब्रिटीज को स्पॉट किया गया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ...

WrittenBy
By: Satakshi Singh | Published: September 1, 2024 2:45 PM IST

हाल ही में एक ग्लैमरस इवेंट के दौरान कई फेमस सेलिब्रिटीज को स्पॉट किया गया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन गौहर खान तक इस इवेंट में नजर आईं। आपको बता दें कि हाल ही में 'अनुपमा' शो से बाहर होने वाले वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे भी ऑल ब्लैक आउटफिट में इस इवेंट में शिरकत करते हुए दिखे। वहीं, एक्ट्रेस गौहर खान बेहद एलीगेंट बेज गाउन और स्लीक लुक में नजर आईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी इस इवेंट में अपने एलीगेंट लुक में नजर आईं, जबकि फेमस टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख बेहद ग्लैमरस ड्रेस में दिखाई दीं। शिवांगी जोशी ने अपने बॉस लेडी लुक में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और वह जमकर वायरल हो रही हैं। इस इवेंट में कई और भी फेमस सेलिब्रिटीज, जैसे दिव्या खोसला और फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर भी इवेंट में हिस्सा लेते हुए नजर आईं। इवेंट के दौरान और कौन-कौन से फेमस सेलिब्रिटीज ने इवेंट में शिरकत की, यह जानने के लिए देखें पूरा वीडियो और ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।