Panga Movie Review: चुनौतियों से 'पंगा' लेते नजर आई Kangana Ranaut, जानिए मिले कितने स्टार

अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी कंगना राणावत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा' (Panga) 24 जनवरी को रिलीज हो गई है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: January 24, 2020 1:31 PM IST

कंगना राणावत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा' (Panga) आज यानी 24 जनवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कंगना कबड्डी प्लेयर की भूमिका अदा करती दिखाई दी है। अब तक जिसने भी इस फिल्म को देखा है उससे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। अगर आप फिल्म देखने के प्लान बना रहे हैं तो 'पंगा' का ये रिव्यू जरुर पढ़े-

‘पंगा’ में कुछ ऐसा है कंगना रनौत का लुक, रिलीज डेट हुई कंफर्म, किरदार भी है एकदम जबरदस्त

कहानी

कंगना राणावत (Kangana Ranaut) फिल्म में जया निगम की भूमिका में दिखाई दी है। वो फिल्म में एक हाउस वाइफ के किरदार में नजर आई। एक वक्त था जब जया निगम नैशनल प्लेयर होने के साथ- साथ कबड्डी की कैप्टन भी थी। फिल्म में दिखाया गया है कि वो अपने पति प्रशांत (जस्सी गिल) और बच्चे (यज्ञ भसीन) के साथ अपनी नॉर्मल लाइफ जीती हुई दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद जया निगम घर-परिवार, बच्चा और नौकरी मे खो जाती है। इसके बाद जया निगम का बेटा उनको फिर से कबड्डी में कमबैक करने के लिए प्रेरित करता है। इसके बाद जया निगम कैसे आगे वाले समय का सामना करती है ये फिल्म में दिखाया गया है।

सिंगर सोना महापात्रा ने लिया 'भाईजान' से पंगा, सलमान खान के बौखलाए फैंस ने ऐसे सिखाया सबक

रिव्यू

कंगना राणावत (Kangana Ranaut) इस फिल्म में दमदार किरदार में दिखाई दी। फिल्म के डायलॉग्स बहुत सामान्य होने के साथ- साथ असरदायक भी हैं। इस फिल्म का हर सीन दर्शकों का दिल छू लेता है। सिनेमटॉग्रफी काफी अच्छी है। फिल्म में दिया गया म्यूजिक बेस्ट है। बता दें, शंकर-एहसान-लॉय ने फिल्म को संगीत दिया है। अश्विनी अय्यर ने बेहतरीन तरीके से फिल्म का निर्देशन किया है।

एक्टिंग

कंगना राणावत (Kangana Ranaut) अपनी भूमिका में बहुत अच्छी लगी। उन्होंने कबड्डी प्लेयर के साथ- साथ हाउसवाइफ का किरदार भी सादगी से निभाया है। जस्सी गिल और यज्ञ भसीन का किरदार भी काफी अच्छा है। कंगना की दोस्त की भूमिका म दिखाई दे रही ऋचा चड्ढा भी अच्छी नजर आई। कुल मिलाकर फिल्म का हर किरदार बेस्ट साबित हुआ है।

फिल्म- पंगा

कलाकार- कंगना रनोट, जस्सी गिल, नीना गुप्ता, रिचा चड्ढा, योग्य भसीन आदि।

निर्देशक- अश्विनी अय्यर तिवारी

पंगा स्टार्स- 3.5/5

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...