The Archies First Movie Review: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म द आर्चीज (The Archies) 7 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के जरिए कई स्टारकिड्स बॉलीवुड की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिस वजह से फैंस के बीच द आर्चीज का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना के साथ कई स्टार्स नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने आर्ची एंड्रयूज की भूमिका निभाई है। वहीं, खुशी कपूर बेट्टी कूपर के रूप में नजर आएंगी। मंगलवार यानी 5 दिसंबर की रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें तमाम स्टार्स नजर आए। वही, फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद पहला रिव्यू भी सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म में क्या-क्या है।
द आर्चीज में क्या है खास?
फिल्म द आर्चीज का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है, जिसमें उन्होंने अपने काम को बखूबी निभाया। ये फिल्म साल 1960 की एक कहानी पर आधारित है, जिसका म्यूजिक दर्शकों को उसी समय में ले जाने की ताकत रखता है। फिल्म में ढेर सारी कॉमेडी है, जो हर किसी को हंसाने का काम करेगी। साथ ही कई सारे इमोशनल सीन्स भी हैं, जो फिल्म को पावरपेक बनाने का काम कर रही है। ये फिल्म आपको हंसाने के साथ-साथ रुलाने का काम करेगी। खुशी कपूर कई सीन्स में अपनी मां श्रीदेवी और बहन जाह्नवी कपूर की याद दिलाती दिखाई देंगी। वह स्क्रीन पर एक दम परफेक्ट लगी हैं। इसी तरह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हैरान करने के लिए रेडी हैं। इनके अलावा, अगस्त्य नंदा स्क्रीन पर कमाल के लगेंगे। वह दमदार अंदाज से अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाएंगे। इन सबके बीच, वेदांग रैना द आर्चीज में काफी मजबूत नजर आएंगे। उनका काम किसी से कम नहीं लगेगा।
वीर दास ने फिल्म पर किया ट्वीट
मल्टीस्टारर फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग में मशहूर कॉमेडियन भी शामिल हुए, जिन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने द आर्चीज की स्क्रीनिंग के बाद एक ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के लिए लिखा, '#TheArchies में जोया अख्तर को एक खूबसूरत साहसिक दुनिया बनाते हुए देखा, कितना हवादार, कितना मजेदार...।' वीर दास का ये ट्वीट वायरल हो रहा है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates