videos

सुशांत सिंह राजपूत के केस में फिर फंसी रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स सप्लाई करने का लगा आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के केस में फिर से फंसी रिया। एनसीबी के मुताबिक रिया 34 लोगों के साथ मिलकर करती थी सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई। सिर्फ सुशांत को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई लोगों को और कई हाई प्रोफाइल लोगों को किया जाता था ड्रग्स सप्लाई।

Pratibha Katariya   |    July 13, 2022 5:17 PM IST
 

Rhea Chakraborty drugs case: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक बार फिर से नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया है। एनसीबी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती अपने ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई किया करती थी।एनसीबी ने अपनी इस ड्राफ्ट चार्ज शीट में रिया के अलावा 34 और लोगों का नाम शामिल किया है। एनसीबी के मुताबिक यह ड्रग्स का लेनदेन मार्च 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक हुआ है। आरोप यह भी है की यह लोग सिर्फ सुशांत को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई और लोगों को और कई हाई प्रोफाइल लोगों को ड्रग्स सप्लाई करते थे। वहीं अगर आप भी इस खबर के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है।

Written by, Devisha Keshri