Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
90 के दशक में जी टीवी पर आने वाले रिएलिटी गेम शो 'तोल मोल के बोल' को होस्ट कर अपनी ...
90 के दशक में जी टीवी पर आने वाले रिएलिटी गेम शो 'तोल मोल के बोल' को होस्ट कर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले ऋतुराजt सिंह ने टीवी पर कई सीरियल्स, ढेरों फ़िल्मों और ओटीटी शोज में काम किया था.1993 में जी टीवी पर प्रसारित हुआ उनका टीवी शो 'बनेगी अपनी बात' भी काफी लोकप्रिय हुआ था. उन्होंने 'हिटलर दीदी', 'ज्योति', 'शपथ', 'अदालत', 'आहट', 'दीया और बाती', वॉरियर हाई', 'लाडो 2' जैसे सीरियल्स में भी अहम भूमिकाएं निभाईं थीं, ऋतुराज के अच्छे दोस्त रहे अमित बहल ने एक्टर के निधन की पुष्टि की और इस पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।य उन्हें कुछ समय पहले पेनक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हृदय संबंधी जटिलताएं हुईं और उनका निधन हो गया."
Enroll for our free updates