videos

सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज़, भाईजान करेंगे इन फिल्मों में केमियो

बॉलीवुड के किंग सलमान खान करने जा रहें हैं इन बॉलीवुड फिल्मो में केमियो। भाईजान अपने फैंस को करेंगे खुश। एक बार फिर किंग खान दिखाई देंगे बड़े पर्दे पर।

Pratibha Katariya   |    June 24, 2022 12:32 PM IST
 

Salman Khan Cameo upcoming Films: बॉलीवुड के किंग सलमान खान अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं । कभी अपने दबंग स्टाइल से तो कभी अपने डांस मूव्स से ,सलमान अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं उनकी फिल्में भी किसी त्योहार से कम नहीं होती हैं। सलमान की एक झलक देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। सलमान के फैंस उनकी फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर आप भी भाईजान के फैन हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो जरिये हम आपको भाईजान की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। सलमान खान सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म पठान में नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही सलमान खान के सीक्वल टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। पूरी जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें।