बिग बॉस 16 को होस्ट करने के लिए मेकर्स को कंगाल कर देंगे सलमान खान, एक्टर ने डिमांड की इतनी मोटी रकम

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस को फैंस काफी पसंद करते हैं। कई सालों से सलमान खान ने इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अब इस शो को करने के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। देखें वीडियो।

WrittenBy
By: Pratibha Katariya | Published: July 14, 2022 6:41 PM IST

Salman Khan hikes his fees for hosting Bigg Boss season 16: बात अगर रियलिटी शोज की हो तो उसमें सबसे पहले नाम बिग बॉस का आता है। वहीं रियलिटी शो बिग बॉस टीवी के सबसे फेवरेट शोज में से एक है। बिग बॉस देखने का शौक रखने वाले इसके नए सीजन का इंतजार बेसब्री से करते हैं। शो के अनाउंसमेंट से पहले ही कई तरह की खबरें सामने आने लगी है। बता दें ये शो बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पिछले 13 साल से होस्ट कर रहे हैं। वहीं अब सलमान खान और बिग बॉस से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक सलमान खान ने इस बार अपनी फीस 3 गुना बढ़ा दी है। बिग बॉस के 16 वें सीजन को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने 3 गुना ज्यादा फीस मांगा है। वहीं इस खबर के सामने आने बाद सब लोग चौंक गए हैं। अगर आप भी जानना चाहते है की सलमान खान ने इस बार कितनी फीस की मांग की है तो ये वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की सलमान खान ने शो होस्ट करने से पहले कौनसी शर्त रखी और एक शो को होस्ट करने के लिए कितनी फीस मांगी। देखें वीडियो। Written by, Devisha Keshri