बीती रात सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा ने ईद की पार्टी थ्रो की, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो।
ईद का त्योहार पूरे देश ने धूमधाम से मनाया है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी ईद मनाते नजर आए। बीती रात सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा ने ईद की पार्टी थ्रो की, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। बात करें अगर सलमान खान की तो भाईजान ब्लैक शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं। इस दौरान पंजाब की कैटरीना कैफ ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। वहीं जैकलीन फर्नांडीज ने इस दौरान सेमी ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस घायल हो गए हैं। वीडियो में सनी लियोनी भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया है। सनी के लुक को देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।