वीडियो अलर्ट: बॉडीगार्ड ने बच्चे के साथ की बदतमीजी तो भाईजान को आया गुस्सा, जड़ दिया जोरदार तमाचा

'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान ने बॉडीगार्ड को जड़ा तमाचा, देखें वीडियो

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 5, 2019 5:05 PM IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं, यह हम सब जानते हैं। सलमान खान को जानने वाले लोग कहते हैं जब सलमान खान बच्चों के साथ होते हैं तो वो भी बच्चे बन जाते हैं। कई बार यह नजारा हमने पब्लिक में भी देखा है, जब सलमान खान बच्चों के साथ मस्ती करते देखे गए हैं।

{इसे भी पढ़ें- भारत ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट: सुबह के शोज में सलमान खान की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़िया रिपोर्ट, करीब 70% तक भरे सिनेमाहॉल्स}

हाल में भी सलमान खान ने पब्लिकली कुछ ऐसी ही हरकत की है कि हर कोई यही कहेगा कि भाईजान बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। असल में बीती रात सलमान खान 'भारत' की स्क्रीनिंग से बाहर आ रहे थे, जहां सिनेमाघर के बाहर सलमान खान के फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। इन फैंस में कई सारे बच्चे भी थे, जो सलमान खान की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

जिस समय सलमान खान बाहर आए तो फैंस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस धक्का-मुक्की में एक बच्चा फंस गया, जिसको भाईजान का बॉडीगार्ड भी नहीं संभाल पाया। इस पर सलमान खान को गुस्सा आ गया और उन्होंने सबके सामने ही अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। सलमान खान का गुस्सा देखकर सभी भौचक्के रह गए और किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए ? हालांकि सलमान खान तुरंत ही वहां से निकल गए।

{इसे भी पढ़ें- ‘भारत’ पब्लिक रिव्यू: तारीफ करते नहीं थक रहे हैं भाईजान के फैंस, कहा ‘ब्लॉकबस्टर है फिल्म...’}

सलमान खान ने बीती रात 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का लगभग हर एक सितारा पहुंचा था। हालांकि अगर महफिल को लूटने की बात की जाए तो वो कटरीना कैफ ने लूटी, जिन्होंने ब्लैक ड्रेस में लोगों का दिल धड़का दिया। फिल्म 'भारत' को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। भाईजान के फैंस 'भारत' को परफेक्ट ईदी मान रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 35 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...