Sign In

videos

Sanak Trailer Out: Vidyut Jammwal के धांसू एक्शन सीन्स देख छूट जाएंगे आपके भी पसीने, देखें वीडियो

Vidyut Jammwal's Sanak Trailer Out: विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की अपकमिंग फिल्म 'सनक' (Sanak) का जबरदस्त ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

Lalit Chaudhary   |    October 5, 2021 2:23 PM IST
 Follow Us 

Vidyut Jammwal's Sanak Trailer Out: बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की अपकमिंग फिल्म 'सनक' (Sanak) का ट्रेलर मेकर्स ने 5 अक्टूबर को रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर में विद्युत जामवाल एक के बाद एक धांसू एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता के फाइटिंग सीन्स देखने के बाद आपके भी पसीने छूट जाएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अस्पताल में आतंकी हमला होता है। ऐसे में अभिनेता की पत्नी का ऑनस्क्रीन किरदार निभा रहीं बंगाली स्टार रुक्मिणी मैत्रा भी अस्पताल में एडमिट होती हैं। अब अस्पताल में लोगों को बचाने के लिए विद्युत जामवाल आगे आते हैं। फिल्म में नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'सनक' का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। ये फिल्म 15 अक्तूबर के दिन डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यहां देखिए शानदार ट्रेलर...