विदेश यात्रा पर कुछ इस तरह अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं एक्टर Sangram Singh

बॉलीवुड लाइफ को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भारतीय रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह ने अपनी फिटनेस मंतर साझा की ...

By: Satakshi Singh  |  Published: July 25, 2025 5:25 PM IST

बॉलीवुड लाइफ को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भारतीय रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह ने अपनी फिटनेस मंतर साझा की और घर पर फिट रहने के आसान टिप्स दिए। संग्राम का मानना है कि फिटनेस के लिए जिम की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि इसे साधारण आदतों से भी हासिल किया जा सकता है। वह नियमित व्यायाम, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। उनके अनुसार, फिट रहने के लिए निरंतरता सबसे ज़रूरी है, चाहे वो डाइट हो या वर्कआउट। विदेश यात्रा के दौरान भी संग्राम अपने खाने का खास ध्यान रखते हैं और साफ-सुथरा, पौष्टिक भोजन ही चुनते हैं। उनका मानना है कि अनुशासित जीवनशैली और नेचुरल तरीके से रहना ही सच्चा स्वास्थ्य है। वे सप्लीमेंट्स या महंगे इक्विपमेंट्स पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि घरेलू व्यायाम और संयमित जीवनशैली को अपनाते हैं। संग्राम का फिटनेस मंत्र सरल है, छोटे लेकिन स्थायी कदमों से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें।

TRENDING NOW