Sign In

videos

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा हुए पंचतत्व में विलीन, अभिताभ बच्चन समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

संतूर वादक और संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 84 साल की उम्र में संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।संतूर वादक के निधन के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंडित शिवकुमार शर्मा का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे पहुचे। देखें वीडियो।

Pratibha Katariya   |    May 11, 2022 7:14 PM IST
 Follow Us 

Santoor player Pandit Shivkumar Sharma merged in Panchtatva: प्रख्यात संतूर वादक और संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 84 साल की उम्र में संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार की सुबह मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित संगीतकार शिवकुमार पिछले कई समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। मशहूर संतूर वादक के निधन के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पंडित शिवकुमार शर्मा के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी धर्मपत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। इसके अलावा जावेद अख्तर, शबाना आजमी जैसे कलाकार भी उनके अंतिम संस्कार के दौरान नजर आए। संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में भारत के संगीत को एक नई पहचान दिलाई। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।