जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे की तरह ही सुहाना खान भी फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही हर जगह छाई हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुहाना भी जल्द ही इन्हीं हसीनाओं की तरह फिल्मी दुनिया में एंट्री मार सकती है। फिलहाल तो सुहाना इन दिनों यूके में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। खैर इस समय उनकी छुट्टी है तो अक्सर वह अपने गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती हुई नजर आती है।
बीते दिनों सुहाना की कई तस्वीरें हमारे हाथ लगी थी, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने क्लब पहुंची थी। फिलहाल तो हमारे हाथ सुहाना का एक जबरदस्त वीडियो लगा है, जिसमें वह डांस फ्लोर पर आग लगाती हुई नजर आ रही है। सामने आया ये वीडियो उस समय का है, जब गौरी सुहाना से मिलने उनके पास यूके पहुंची थी।
(इसे भी पढ़ें- फैमिली वैडिंग में दिखा सुहाना खान का मेहंदी वाला प्यार, कजिन्स के साथ खूब मचाया धमाल, देखें तस्वीरें)
इस वीडियो में सुहाना शिमरी सिल्वर रंग की ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो में सुहाना मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही है, लेकिन जैसे ही वह कैमरे को देखती है तो उसे बंद करने की गुजारिश करने लगती है। इसके बाद दोस्तों को देखकर वह खिलखिला कर हंस देती है।
(इसे भी पढ़ें- अपने स्टाइल से बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं सुहाना खान, शानदार लुक में आई नजर)
नीचे देखें सुहाना खान का ये लेटेस्ट वीडियो....
View this post on InstagramShe got the moves...groovin to #willsmith #suhanakhan #viralbhayani @viralbhayani
वैसे इस वीडियो में जिस तरह से सुहाना अपने डांस मूव्स से आग लगा रही है, उससे तय है कि बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपने दांतों तले ऊंगलियां तो जरुर दबा लेंगी।
नीचे देखें मां गौरी खान के साथ सुहाना की तस्वीर...
बॉलीवुड डेब्यू को लेकर शाहरुख ने कही थी ये बात
शाहरुख ने सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू के लिए कहा था कि वह एक अच्छी कलाकार बनना चाहती है, लेकिन उससे पहले उसे अपनी पढ़ाई खत्म करनी है।
मिला था इस फिल्म में काम
सुहाना को शाहरुख की फिल्म माई नेम इज खान में एक छोटा सा रोल मिला था। सुहाना के साथ ही साथ ही अनन्या पांडे को भी इस फिल्म में एक रोल का ऑफर मिला था, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों के रोल को फिल्म से हटा दिया गया। वैसे आपको सुहाना का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...