लंदन से वेकेशन मनाकर परिवार संग मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, फैंस बोले, 'फैमिली गोल्स'

हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख़ खान अपनी वाइफ गौरी खान और अपने सबसे छोटे बेटे अबराम खान के ...

By: Video Desk  |  Published: July 25, 2024 2:10 PM IST

हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख़ खान अपनी वाइफ गौरी खान और अपने सबसे छोटे बेटे अबराम खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट से एग्जिट करते हुए नज़र आए। शाहरुख़ खान ने अपना एयरपोर्ट लुक सिंपल और कैज़ुअल ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस के साथ ऑरेंज बैग से कम्प्लीट किया, जबकि उनके बेटे अबराम कैज़ुअल ब्लू आउटफिट में नज़र आए। वहीं, गौरी खान ऑल वाइट आउटफिट में बेहद एलीगेंट लग रही थीं। बॉलीवुड की इस मोस्ट बिलव्ड फैमिली की वीडियोज़ और फोटोज़ पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद शाहरुख़ खान ने न्यूयॉर्क ट्रैवल किया था। वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर देखें तो शाहरुख खान ने पिछले साल तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से चार साल बाद कमबैक किया था, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। किंग खान की पूरी लुक देखने के लिए देखिए पूरा वीडियो। ऐसी ही और बॉलीवुड रिलेटेड अपडेट्स के लिए बने रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।

TRENDING NOW