शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर आउट हो गया है। फैंस इस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर में शाहरुख खान का लुक देखने लायक है।
Shahrukh Khan's film 'Jawan' teaser out: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। अभिनेता अपनी फिल्म 'पठान' और 'डंकी' का पहले ही एलान कर चुके हैं। अब एक्टर की एक और फिल्म जवान का टीजर रिलीज हो गया है,जिससे उनके फैंस का बज हाई हो गया है। यह फिल्म 2 जून 2023 में रिलीज होगी। इस टीजर में किंग खान का लुक देख फैंस हैरान हो गए हैं। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउश रेड चिलीज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर की शुरुआत शाहरुख खान से होती है,जिसमें वह अपने चेहरे पर पट्टी बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख के इस जबरदस्त लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।
Written by Kumar Sarash