Sign In

videos

रणवीर सिंह के लग्जरी अपार्टमेंट के आगे फीका है शाहरुख खान का मन्नत, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

रणवीर सिंह ने हाल ही में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। लोग इस नए घर की तुलना शाहरुख खान के मन्नत से कर रहे हैं। देखें वीडियो।

Pratibha Katariya   |    July 11, 2022 6:24 PM IST
 Follow Us 

Ranveer Singh New House: यूं तो सभी बॉलीवुड स्टार्स के पास एक से बढ़कर एक आलीशान घर हैं। लेकिन जब बात की जाए शाहरुख खान के मन्नत की तो सभी स्टार्स के घर फीके दिखाई परते हैं। दरअसल, शाहरुख खान के नए पड़ोसी बने बॉलीवुड के एवर एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह। रणवीर से हाल हीं में शाहरुख खान के मन्नत के पास ही एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने ये घर 119 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो अपार्टमेंट टावर की 16 से 19 मंजिल पर स्थित है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को इस बिल्डिंग में 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिल गई है। अब फैंस रणवीर सिंह की घर की तुलना शाहरुख खान के मन्नत से कर रहे हैं। वहीं कई लोग तो रणवीर सिंह के घर को शाहरुख खान से बेहतर भी बता रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।