videos

Bigg Boss 15: Shamita Shetty ने अपने पसंदीदा प्रतियोगी के नाम का किया खुलासा, देखें वीडियो

Shamita Shetty REVEALED her favourite BB 15 contestant: बॉलीवुड अदाकारा शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उनका पसंदीदा बिग बॉस 15 प्रतियोगी कौन है?

Satakshi Singh   |    February 12, 2022 11:30 AM IST
 

Shamita Shetty exclusive: बिग बॉस 15 की सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ियों में से एक एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। शो में आम प्रतियोगियों की तरह शामिल हुईं शमिता ने फिनाले में जगह बनाई थी। उनके बोल्ड और स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट्स की वजह से दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। हाल ही में ‘मोहब्बतें’ एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपना 43वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। बिग बॉस 15 में उनके और राकेश बापट के बीच लव एंगल देखने को मिला था। Bollywood Life को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने रैपिड फायर गेम खेला, जिसके दौरान उन्होंने कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा प्रतियोगी के नाम का भी खुलासा किया।